रिपेयर ग्राउटिंग के लिए BATTU का उपयोग

Repair Grouting Training Video

उपयोग का क्षेत्र

BATTU से दीवार में दरार, कंक्रीट में क्रैक की मरम्मत का काम किया जा सकता है।

Step 1: क्रैक की सफाई

दरार और क्रैक में से ढीला कंक्रीट, धूल, कंकड़ पूरी तरह हटा दें।

Step 2: दरार को खोलना

कंक्रीट ग्राइंडर से दरार और क्रैक को ‘V’ Shape को 18 से 25 mm गहराई तक खोलें, जिससे मरम्मत के मसाला को डालने के लिए जगह ठीक से मिले।

Step 3: सफाई एवं गीलापन

खोली गई दरार को अच्छी तरह साफ करें और स्वच्छ पानी से भिगोकर रखें।

Step 4: बॉन्डिंग स्लरी तैयार करना

1 किलो सीमेंट में 50 mL BATTU मिलाएं। आवश्यकतानुसार पानी डालकर ब्रश से लगाने योग्य बॉन्डिंग स्लरी तैयार करें।

Step 5: बॉन्डिंग स्लरी लगाना

ब्रश की सहायता से तैयार बॉन्डिंग स्लरी को पूरी खुली हुई दरार में लगाएं।

Step 6: रिपेयर मोर्टार तैयार करना

1 भाग सीमेंट और 3 भाग साफ एवं छनित रेत मिलाएं। 1 किलो सीमेंट पर 100 mL BATTU मिलाएं तथा आवश्यकतानुसार पानी डालकर गाढ़ा रिपेयर मोर्टार तैयार करें।

Step 7: भराई एवं सघनीकरण

बॉन्डिंग स्लरी के चिपचिपे रहने के दौरान रिपेयर मोर्टार को दरार में भरें और अच्छी तरह दबाकर कॉम्पैक्ट करें ताकि कोई खाली स्थान या एयर पॉकेट न रहे।

Step 8: फिनिशिंग और सुरक्षात्मक स्लरी कोट

रिपेयर किए गए क्षेत्र को आसपास की सतह जैसा फिनिश दें और ऊपर बॉन्डिंग स्लरी की एक कोट ब्रश द्वारा लगाएं।

Step 9: क्योरिंग

रिपेयर किए गए क्षेत्र को गीले जूट बैग या कपड़े से ढककर कम से कम 2 दिनों तक क्योरिंग करें। अधिक तापमान की स्थिति में क्योरिंग बढ़ाई जा सकती है।

High Bonding High Bonding
Cracking Resistance Cracking Resistance
Water Resistance Water Resistance
High Pull Out Strength High Pull Out Strength

महत्वपूर्ण सावधानियां

  • सभी ढीले कण पूरी तरह हटाएं।
  • सतह को SSD अवस्था में रखें।
  • बॉन्डिंग स्लरी सूखने से पहले रिपेयर मोर्टार भरें।
  • एयर पॉकेट बनने से रोकने हेतु अच्छी तरह कॉम्पैक्ट करें।
  • उचित क्योरिंग सुनिश्चित करें।

प्रमुख लाभ

  • पुराने एवं नए कंक्रीट के बीच मजबूत बंधन
  • कम सिकुड़न दरारें
  • बेहतर जलरोधक क्षमता
  • अधिक टिकाऊपन
  • भविष्य में क्षति की संभावना में कमी

वास्तविक अनुप्रयोग वीडियो 1

वास्तविक अनुप्रयोग वीडियो 2

वास्तविक अनुप्रयोग वीडियो 3

QR कोड स्कैन करें

इस रिपेयर ग्राउटिंग गाइड को अपने फोन पर खोलें

इस BATTU रिपेयर ग्राउटिंग एप्लिकेशन गाइड को सीधे अपने फोन पर खोलने के लिए QR कोड स्कैन करें।

https://battu.co.in/repair-grouting
BATTU Repair Grouting QR Code